NEET UG 2026 NTA New Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनडीए के माध्यम से NEET UG 2026 पर जो सवाल तमाम तरह के उठ रहे थे। जिसको लेकर आधिकारिक प्रेस रिलीज कर दिया गया है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के माध्यम से परीक्षा में कथित अनियमितता देखने को मिली है। जिसकी कार्रवाई के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा अपना बयान सामने रख दिया है। बताया गया है एजेंसी के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि 3 में 2026 की जो परीक्षा थी पूरी सुरक्षा व प्रदर्शित तरीके से आयोजित हुई थी। लाखों छात्रों व उनके अभिभावकों के मन में इस समय वर्तमान में जो चिंता है उसको देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बातें नोटिस के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है।
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को किस प्रकार हुई थी आयोजित ( NEET UG 2026 Exam Latest Update )
NTA के द्वारा NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर और फुल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के आधार पर आयोजित हुआ था। प्रश्न पत्र जीपीएस ट्रैक में ले जाया गया था। जिन पर Unique और traceable का वाटर मार्क लगा था और सभी परीक्षा केन्द्रों पर एआई असिस्टेंट सीसीटीवी मॉनिटरिंग Central Control Room से किया गया था। हर अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया और 5G जैमर को लगाया गया था। बता दिया जाता है कि परीक्षा प्रक्रिया देश भर के सभी परीक्षा केन्द्रों पर बिना किसी बाधा के पूरा हुआ है।
NEET UG 2026 परीक्षा पर 7 मई को मिली थी गड़बड़ी की सूचना ( NEET UG 2026 Paper Update )
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यह कहा गया कि 3 मई 2026 को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की गई थी और परीक्षा के सिर्फ चार दिन बाद यानी कि 7 मई 2026 की शाम को एजेंसी के परीक्षा में कथित गड़बड़ी का जानकारी देखने को मिला था। इस सूचना को अगले दिन यानी कि 8 मई 2026 की सुबह केंद्रीय एजेंटीयों को स्वतंत्र जांच हुआ। जरूरी कार्रवाई हेतु भेज दिया गया था। जिसके बाद कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के द्वारा करवाई किया गया और गिरफ्तार देखने को मिली और उन्हीं के पैसे पर वह समय पर उठाए गए कदमों का यह पूरी तरीके से नतीजा है एनटीए के द्वारा इन एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा गया कि वह पूरी तरीके से सहयोग यहां पर कर रही हैं और परीक्षा से जो जुड़ा सारा डाटा है और तकनीकी सहायता है उपलब्ध कराया जा रहा है।
NEET UG 2026 परीक्षा पर अभी भी जांच जारी है ( NEET UG 2026 Update )
जैसे कि गौर तलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से यह साफ तौर पर कहा गया है कि मामला अभी भी जांच के अधीन बना हुआ है और तथ्य सामने आने में थोड़ा सा वक्त लगेगा। एजेंसी के द्वारा यह भी कह दिया गया है कि जांच के नतीजे को लेकर पहले से कोई अभी राय नहीं बनाया जाएगा। जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे। चाहे उनसे आगे कार्यवाही आवश्यक रहे सब कुछ पारदर्शी तरीके से होता है। प्रक्रिया के आधार पर जांच सार्वजनिक किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा नकल मामले को अभी नकारा गया है ना ही कोई जल्दबाजी में इस संबंध में बयान दिया गया है एजेंसी के द्वारा पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने पक्ष को रखा गया है।
NEET UG के पेपर में पिछले वर्ष भी हो गया था विवाद
नीट यूजी की परीक्षा में इस बार जो विवाद है यह कोई पहली बार विवाद नहीं है। इसके पहले भी नीट यूजी की परीक्षा कई बार विवादों के घेरे में फंसी है। 2024 में नीट यूजी की जो परीक्षा हुई थी पूरे देश भर में हंगामा देखने को मिला था। जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में कई प्रकार के बड़े बदलाव किया गया था। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया था। जिसमें जीपीएस ट्रैकिंग एआई सीसीटीवी बायोमेट्रिक 5G जैमर सब कुछ एक साथ लगाया गया था। वैसे यहां पर देखा जाए तो इतने इंतजाम के बावजूद भी अगर गड़बड़ का कोई सूचना आया है तो यह काफी गंभीर मामला वर्तमान में है।लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यह कहा गया है कि जांच एजेंसियों के द्वारा समय रहते कार्रवाई किया गया है और दोषियों को पकड़ा भी गया है उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।
सभी छात्रों व परिवारों हेतु NTA का नया दिशा निर्देश
इस पूरे विवाद को देखा जाए तो सबसे ज्यादा चिंता उन सभी लाखों छात्रों में बना हुआ है जिनकी पूरी जो मेहनत ईमानदारी से नीट यूजी 2026 के लिए हुआ था। जैसे कि आप समझ सकते हैं कि जो तैयारी है इसके बाद ऐसी खबरें सुनना काफी तनावपूर्ण रहता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मेहनत पर कोई भी सवाल अब नहीं उठाया जाएगा और उनकी परीक्षा को किसी भी तरह से कमजोर बिल्कुल भी नहीं माना जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर जो भी जरूरी कदम है वह उठाना पड़ेगा वह उचित समय पर कदम उठाया जाएगा।
NEET UG 2026 परीक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर व संपर्क की जानकारी व नोटिस
NEET UG 2026 से जुड़े किसी भी सवाल या शिकायत हेतु छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल हेल्पलाइन पर संपर्क कर पाएंगे। ईमेल हेतु neet-ug@nta.ac.in पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा फोन पर संपर्क करने हेतु 011-40759000 और 011-69227700 यह अभी नंबर उपलब्ध है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से यह दोहराया गया है कि वह एक प्रकार के निष्पक्ष सुरक्षित व विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली हेतु पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है और जांच एजेंसी के साथ अपना पूरा सहयोग उनका जारी रहेगा।


bhai ye neet ug hr saal priksha leek karata hai
ردحذفإرسال تعليق