UP KGBV New Vacancy 2026: यूपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नई भर्ती जानिए पूरी अपडेट


UP KGBV New Vacancy 2026: यूपी में एक बार फिर से रोजगार पाने का बड़ा नया अवसर आ चुका है। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में काम करने का अगर आप तलाश कर रहे हैं तो महिला उम्मीदवारों के लिए प्रयागराज जिले से इस भर्ती के नोटिफिकेशन को घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज के माध्यम से जनपद के विकास करो में जितने भी संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं यहां पर रिक्त शिक्षक एवं शिक्षक कर्मियों के कुल 42 पदों हेतु संविदा के आधार पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत शासनादेश संख्या 1553/68-5-2020 के अनुपालन में किया जा रहा है। जो कि आवेदन की लास्ट डेट 19 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक तय किया गया है। जितने भी इच्छुक महिला उम्मीदवार हैं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरते हुए स्पीड पोस्ट या फिर रजिस्टर डाक के माध्यम से संबंधित कार्यालय को भेज दें।

UP KGBV New Vacancy 2026 Prayagraj


कार्यालय का नाम - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज

विभाग का नाम - समग्र शिक्षा अभियान

कुल पदों की संख्या - 42

भर्ती का प्रकार - संविदा आधार पर

उम्र सीमा - 25 वर्ष से 45 वर्ष तक

आवेदन करने का तरीका - ऑफलाइन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक

आवेदन करने की लास्ट डेट - 19 मई 2026 शाम 5:00 तक

ऑफिशल वेबसाइट का नाम - prayagraj.nic.in

UPKGBV भर्ती हेतु यह है कुल 42 पदों का विवरण


पद का नाम

विषय

कुल पद

मासिक मानदेय (Salary)

पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)

विज्ञान

03

₹25,410

पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)

गणित

04

₹25,410

पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)

सामाजिक विषय

01

₹25,410

पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)

भाषा (हिंदी)

01

₹25,410

पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)

अंग्रेजी

02

₹25,410

अंशकालिक शिक्षिका (महिला)

कला / क्राफ्ट / संगीत / गृह शिल्प

03

₹12,790

अंशकालिक शिक्षिका (महिला)

स्काउट गाइड / शारीरिक शिक्षा

03

अंशकालिक शिक्षिका (महिला)

कंप्यूटर

05

₹12,700

पूर्णकालिक लेखाकार (महिला)

लेखाकार

03

₹14,357

चौकीदार (महिला)

02

₹7,505

चपरासी (महिला)

02

₹7,505

मुख्य रसोइया (महिला)

01

₹9,006

सहायक रसोइया (महिला)

12

₹6,755

कुल पद

42


यूपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हेतु शैक्षणिक योग्यता ( UPKGBV Vacancy Education Qualification )


यूपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हेतु क्षेत्र योग्यता की बात कर लिया जाए तो पूर्णकालिक शिक्षिका पद हेतु उम्मीदवारों का संबंधित विषय में स्नातक और उच्च प्राथमिक स्तर का टीईटी पास होना जरूरी है। वहीं पर बात किया जाए विज्ञान व गणित विषय हेतु तो जेबीटी व डीएलएड व से जो प्रशिक्षित स्नातक और उच्च प्राथमिक स्तर का टेट होना आवश्यक है सामाजिक विषय हेतु भूगोल इतिहास व नागरिक शास्त्र में किसी एक में प्रशिक्षण स्नातक होना चाहिए और टीईटी अनिवार्य है भाषा व अंग्रेजी विषय हेतु हिंदी व संस्कृत में स्नातक होना चाहिए और उच्च प्राथमिक स्तर का टेट होना चाहिए।


अंशकालिक शिक्षक कंप्यूटर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता की बात किया जाए तो कंप्यूटर साइंस में प्रशिक्षित स्नातक या BCA, MCA, B.Tech/B.E. कंप्यूटर साइंस समकक्ष योग्यता पूरी तरीके से मान्य है। वहीं पर लेखाकार पद हेतु स्नातक वाणिज्य के साथ-साथ एमएस ऑफिस वर्ड पर काम करने का ज्ञान होना चाहिए। DOEACC यह समकक्ष संस्था से कंप्यूटर में ओ लेवल का डिप्लोमा के दशा में अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान किया जाएगा। कला क्राफ्ट हेतु इस विषय में स्नातक उपाधि सहित प्रशिक्षण उपाधि की योग्यता होना आवश्यक है। स्काउट गाइड व शारीरिक शिक्षा हेतु BPED, CPED या DPED वह अन्य समकक्ष उपाधि मान्य है वहीं पर चौकीदार रसोईया चपरासी सहायक रसोईया हेतु कक्षा आठवीं उत्तीर्ण और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

UPKGBV भर्ती हेतु उम्र सीमा ( UPKGBV Vacancy Age Limit 2026 )


इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होना चाहिए। और अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित किया गया है। उम्र सीमा की गणना शैक्षणिक सत्र 28 फरवरी 2026 के आधार पर किया जाएगा। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगा।



UPKGBV भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया ( UPKGBV Bharti Apply Process )


इस भर्ती हेतु आवेदन ऑफ़लाइन यानी की डाक के माध्यम से करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन इस भर्ती हेतु स्वीकार नहीं होगा। आवेदन किए जाने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इस प्रकार है।

● सबसे पहले जिले की ऑफिशियल वेबसाइट prayagraj.nic.in आवेदन पत्र का प्रारूप को डाउनलोड कर लेना है।

● आवेदन पत्र को ध्यान से भरना है और जरूरी जानकारी को सही-सही भरना है।

● आवेदन पत्र के साथ ही जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो व स्व प्रमाणित फोटो कॉपी को संलग्न करना है।

● भरे हुए आवेदन पत्र जो कि जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा मंफोर्डगंज प्रयागराज 211002 के पते पर स्पीड पोस्ट या फिर रजिस्टर डाक के माध्यम से भेज देना है।

● आवेदन 19 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में पहुंच जाना आवश्यक है।

● सामान्य डाक से भेज गया या अंतिम तारीख के बाद आए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होंगे।

UPKGBV भर्ती हेतु महत्वपूर्ण लिंक ( UPKGBV Bharti Important Links )


Official Website - Click Here

Notification - Click Here

Post a Comment

أحدث أقدم
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now